प्रेत बाधा, शत्रु बाधा जाप एवं अनुष्ठान

जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाली गणपति की विशेष पूजा

गणेश पूजन का विशेष फल:

  • गणेश पूजन से सभी कार्यों में सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है। कार्यों में आ रही सभी बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।
  • श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना से करियर व व्यव्साय में सफलता प्राप्त होती है और सुख—समृद्धि में विस्तार होता है।
  • गणपति के अशीर्वाद से दाम्पत्य जीवन सुखी और पारिवारिक तालमेल बना रहता है। 

गणपति की विशेष पूजा:

भगवान् गणेश विघ्नहर्ता हैं। गणपति अपने भक्तों के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर कर देते हैं। किसी भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश की पूजा का विधान है। करियर एवं व्यवसाय में सफलता पाने से लेकर परिवार में सभी के कल्याण की कामना को लेकर देवाधिदेव गणेश जी की पूजा की जाती है।

108 हनुमान चालीसा पाठ :

श्री हनुमान जी बल और बुद्धि के देवता हैं। वे हर बुरी बलाओं से बचाने वाले और उससे मुक्ति दिलाने वाले देवता हैं। बजरंग बली अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। श्री हनुमान जी के अतुलित तेज, बल और महिमा का गान है श्री हनुमान चालीसा, जिसका पाठ करने से सभी प्रकार के दु:ख, दोष दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

श्री हनुमान चालीसा का भक्ति—भाव से पाठ करने पर व्यक्ति को अपने भीतर दैवीय सकरात्मक शक्तियों के होने का आभास होता है। हनुमत कृपा से उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। किसी भी बड़ी विपदा के समय श्री हनुमान चालीसा का पाठ बजरंग बली का आशीर्वाद दिलाते हुए संकटों से उबारने वाला साबित होता है। शनि की सनसनी हो या फिर जीवन से जुड़ी कोई कष्ट, उसे दूर करने और मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शीघ्र ही करवाएं श्री हनुमान चालीसा का 108 पाठ।

108 हनुमान चालीसा पाठ का लाभ:

  • सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।
  • बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • शनि दोष दूर होता है। 
  • सभी कष्टों से मुक्ति और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  • परिवार में सुख—शांति और समन्वय होता है।
  • भय, भूत, बाधा आदि दूर होता है और सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।